क्यों टूटी सलीम-जावेद की जोड़ी

एक समय पर सलीम-जावेद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलर थी। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों का लेखन किया है। सलीम-जावेद की जोड़ी ने बतौर राइटर सिनेमा को करीब 22 फिल्में दीं। करीब 11 साल काम करने के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई। अब जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में इस बात से पर्दा उठाया है कि उनकी और सलीम खान के रास्ते क्यों अलग हो गए।
जावेद अख्तर का कहना है कि जब तक वो दोनों स्ट्रगल कर रहे थे तब तक दोनों के बीच सब कुछ सही था लेकिन जब उन्होंने सफलता का स्वाद चखा तो धीरे-धीरे उनके बीच दूरियां आ गईं। उनका कहना है कि सक्सेसफुल होने के बाद दोनों का सर्कल बदल गया था जो दोनों के अलगाव की अहम वजह बनी।
हमारे कोई और दोस्त नहीं थे। 24 में से 15-16 घंटे तो साथ ही होते थे, लेकिन जब कामयाबी आनी शुरू हुई तो जिंदगी में नए-नए लोग आए। धीरे-धीरे हमारा सर्कल अलग होने लगा। आगे चलकर हमारा मेंटल बॉन्ड टूट गया। हमारे बीच का तालमेल खत्म हो गया। इसके बाद हमारा साथ काम करना लगभग मुश्किल हो गया।