कांग्रेस का मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का आरोप

0

इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मप्र में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे समय में निर्वाचन आयोग की कार्य शैली कटघरे में है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर उसे जिताने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस ने संबंधित सभी विभागों को एक कानूनी नोटिस भी भेजा है।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह गौतम एवं मतदाता-सूची कार्य के इंदौर प्रभारी दिलीप कौशल (पूर्व पार्षद) ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 302 अपात्र कर्मचारियों को शासकीय BLO बनाया गया है। उक्त कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता नहीं रखते हैं, जिनके कारण इंदौर की मतदाता-सूचियों में निरंतर गड़बड़िया सामने आ रही हैं। ऐसे 302 अपात्र कर्मचारियों को BLO के कार्य से तत्काल मुक्त करने और उनके द्वारा किए गए कामों की जांच के लिए इंदौर के कांग्रेस पार्टी संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी एवं पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने अपने एडवोकेट जयेश गुरनानी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग, मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग, जिला कलेक्टर सहित सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजकर अपात्र BLO कर्मचारियों की सूची भी सौंपी है।

उन्होंने बताया कि मतदाता-सूची निर्वाचन का अहम भाग है। निर्वाचन आयोग का कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। लेकिन मतदाता-सूचियों में गड़बड़ी 

What’s your response?
0 responses
Love
Love
0
Smile
Smile
0
Haha
Haha
0
Sad
Sad
0
Star
Star
0
Weary
Weary
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *