महू सीट पर 5 नेता कर रहे दावेदारी

इंदौर ग्रामीण में आने वाली महू विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 5 दावेदार ताल ठोंक रहे हैं जबकि पिछले तीन चुनाव से लगातार यह सीट पार्टी हार रही है। इसके बावजूद यह सीट इस बार दावेदारों को आसान दिख रही है। विधानसभा क्षेत्र 2 से जहां सिंगल नाम है, तो वहीं 4 से तीन लोग अपनी दावेदारी जताने में लगे हैं। यह ऐसी सीटें हैं जहां से कांग्रेस 7 बार से हार रही है। विधानसभा 1 और राऊ से दावेदार अपना नाम लगभग तय ही मान रहे हैं।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा करवाए गए सर्वे के आधार पर ही टिकट वितरण होगा। वहीं चुनाव के लिए नेताओं की दावेदारी टिकट की लड़ाई नहीं है, यह आपसी प्रतिस्पर्धा है। पार्टी सर्वे करा रही है, इसमें तय होगा की कौन बेस्ट प्रत्याशी है। एक-एक विधानसभा में 5 से 6 प्रत्याशी हैं। इसलिए यह लड़ाई नहीं है, यह प्रतिस्पर्धा है। जो पार्टी सर्वे में बेस्ट आएगा, उसका नाम टिकट के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। उसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।