मानसून अपडेट: इंदौर में 61 साल का रिकॉर्ड टूटा

इंदौर, उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम, खंडवा और हरदा में आज स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा। बैतूल के भीमपुर में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 17.51 इंच पानी गिर गया।
इंदौर में 61, भोपाल में 11 साल का रिकॉर्ड टूटा है। सितंबर में पिछले 24 घंटे में इंदौर में 6.73 इंच पानी गिरा है। इससे पहले 20 सितंबर 1962 को 6.68 इंच पानी गिरा था। इंदौर की सितंबर की सामान्य बारिश 6.58 इंच है। इतनी बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान ही हो गई है।
राजधानी भोपाल में 11 साल (2011 से 2023 के बीच) में दूसरी बार 24 घंटे में सितंबर की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 घंटे में भोपाल में 2.82 इंच पानी गिरा है। इससे पहले 9 सितंबर 2019 में 5.52 इंच पानी गिरा था। अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो 2 सितंबर 1947 को 24 घंटे में भोपाल में 9.18 इंच पानी गिरा था।