जेल में बंद घोटालेबाज की पत्नी से दुष्कर्म

0

जालसाजी के आरोप में जेल में बंद एक आरोपित की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लसूड़िया पुलिस ने ललित परमार नामक युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने स्वयं को वकील बताया था। जमानत के बहाने करीब आया और दोस्त के रूम पर ले गया।पीड़िता ने उस पर अश्लील फोटो खींचने का आरोप भी लगाया है।

27 वर्षीय महिला का पति घोटाले के मामले में जेल चला गया था। वह उसकी जमानत की कोशिश में लगी हुई थी। तभी आरोपित ललित पुत्र मनोहर परमार निवासी अनुराधा नगर तेजाजी नगर संपर्क में आया। उसने स्वयं को वकील बताया था। महिला से कहा कि तुम्हारा पति बहुत बड़ा घोटालेबाज है। वह कभी बाहर नहीं आ सकता है।

जून 2021 में ललित महिला को दोस्त के रूम पर ले गया। उसने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। उससे कहा कि तुम्हारा पति तो जेल से छुटेगा नहीं। वह शादी कर लेगा। ललित ने ऐसा बोलकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उसके फोटो खींच लिए। जेल से बाहर आने के बाद महिला ने पति को पूरा घटनाक्रम बताया।ललित से फोटो मांगे तो उसने ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

महिला के पति के पर तीन साल पूर्व लसूड़िया पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपित बेरोजगार युवक युवतियों को भारतीय फूड कार्पोरेशन (एफसीआइ) में नौकरी लगवाने का झांसा देता था।वह स्वयं को अफसर बताता था। उसने करीब 40 लाख रुपये भी ले लिए थे। आरोपित फर्जी नियुक्ति पत्र तक बना कर दे देता था। इस मामले में गिरफ्तारी होने के बाद पीड़िता उसकी जमानत के प्रयास कर रही थी। ललित ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया और घंटों तक साथ रहने लगा। टीआइ के मुताबिक आरोपित की तलाश कर रहे है।

What’s your response?
0 responses
Love
Love
0
Smile
Smile
0
Haha
Haha
0
Sad
Sad
0
Star
Star
0
Weary
Weary
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *