अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी पुष्पा-2

0

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा द: रूल अगले साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस करने के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है। ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज की सीक्वल है।

फिल्ममेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- पुष्पा राज बॉक्स-ऑफिस को एक बार फिर अपने नाम करने आ रहा है। फिल्म के नए पोस्टर में पुष्पा राज का हाथ करीब से दिख रहा है। अल्लू अर्जुन का लुक अभी रिवील नहीं किया गया है।

अल्लू अर्जुन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्टर शेयर किया है। इस बार भी फिल्म में फहाद फाजिल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे।

बीते दिनों अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा द: राइज में उनकी परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इनके अलावा फिल्म के म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद को भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

What’s your response?
0 responses
Love
Love
0
Smile
Smile
0
Haha
Haha
0
Sad
Sad
0
Star
Star
0
Weary
Weary
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *