सलमान हर महीने वसूलेंगे 1 करोड़ किराया
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी को 60 महीने के लिए किराए पर दिया है। इस प्राॅपर्टी को सलमान ने लैंडक्राफ्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया है। कंपनी ने सलमान को 5.4 करोड़ रुपए डिपोजिट के तौर पर दिए हैं।। इस प्रॉपर्टी में लोअर ग्राउंड फ्लोर, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर शामिल हैं।
पहले यह प्रॉपर्टी फ्यूचर ग्रुप के फूड हॉल के पास थी। यह जगह अपने एक्सपेंसिव फूड वैराइटीज के साथ-साथ सेलेब शॉपिंग के लिए भी मशहूर थी। यहां दीपिका पादकोण, सारा अली खान और दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स आमतौर पर स्पॉट किए जाते थे।
हाल ही में इस ग्रुप के कर्ज में डूब जाने के बाद सलमान ने इसे फूड स्क्वैयर को किराये पर दे दिया। इसके लिए वे 1 करोड़ प्रति माह वसूल रहे हैं।